फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

Sun, 14 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग अलग सड़क दुर्घटनाआें में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जनपद हमीरपुर के ग्राम घुसयारी निवासी मु. हसीन (55) पुत्र मुजीब रविवार को बाइक में सवार होकर किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक
विज्ञापन


एकाएक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इसी प्रकार सुरहा निवासी देवचरन (26) पुत्र नत्थू बाइक से घर वापस लौट रहा था। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें