फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाल शहीदों को किया नमन

Sun, 14 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
शहर में मशाल जुलूस निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहीदों की याद में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए अखंड भारत दिवस मनाया।
विज्ञापन

पार्टी के निर्देश पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, ओमनारायण तिवारी के नेतृत्व में शाम को मशाल जुलूस निकाला गया जो तहसील

चौराहा, सर्राफा चौराहा, ऊदल चौक, जीजीआईसी सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ आल्हा चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। मशाल जुलूस दौरान भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम्, जयश्रीराम और भारत माता की जय बोलते हुए चल रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखना है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कबरई शिवपाल तिवारी, नीरज रावत, पुष्पेंद्र गुप्ता, संदीप शुक्ला, उर्मिला राजपूत सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें