क्षेत्र में अलग-अलग स्थानाें पर हुईं सड़क दुर्घटनाआें में एक किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने घायलों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला जालिब निवासी प्रमोद विश्वकर्मा (15) पुत्र परशुराम विश्वकर्मा थाना खरेला के सामने से हैंडपंप से पानी भरकर घर आ रहा था तभी चरखारी की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम परथनिया के पास घटी। ग्राम परथनिया निवासी श्यामबाबू तिवारी (45) साइकिल से अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रही अल्टो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार दूर दूर गिरकर घायल हो गया। उसे आनन- फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकाें ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।