फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाई में ट्रैक्टर पलटने से किसान समेत दो की मौत

Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। खेत की जोताई कर घर लौटते समय तमौरा नहर की चढ़ान में ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। हादसे में किसान समेत दो की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूनसान स्थान होने के चलते चालक और किसान एक घंटे तक दबे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना खन्ना के तमौरा गांव निवासी सुखदेव श्रीवास (28) गांव के ही ट्रैक्टर मालिक जगदीश तिवारी (55) के साथ शुक्रवार की सुबह खेत गया था। जहां ट्रैक्टर और रोटावेटर से खेत की जोताई कराई।

इसके बाद दोनों ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर जगदीश चला रहा था। गांव के बाहर से निकली नहर की मेड़ की चढ़ान पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर गहरी खाई में पलट गया।
विज्ञापन


इससे दोनों उसके नीचे दब गए। आसपास किसी के मौजूद न होने पर करीब एक घंटे तक चालक व किसान तड़पते रहे। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पलटा देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सुखदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि जगदीश तिवारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे भी मृतक घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में शोक छा गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें