फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर खाई में पलटने से किसान समेत दो की दबकर मौत, मचा कोहराम

Fri, 29 Nov 2024 06:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: खेत की जुताई कर घर वापस लौटते समय तमौरा नहर के पास हादसा हुआ। ट्रैक्टर खाई में पलटने से किसान समेत दो की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
तमौरा गांव में नहर के पास दुर्घटना के बाद पलटा पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत की जोताई कर घर लौटते समय तमौरा नहर की चढ़ान में ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। हादसे में किसान समेत दो की दबकर मौत हो गई। सूनसान स्थान होने के चलते चालक और किसान एक घंटे तक दबे रहे।
विज्ञापन

थाना खन्ना के तमौरा गांव निवासी सुखदेव श्रीवास (28) गांव के ही ट्रैक्टर मालिक जगदीश तिवारी (55) के साथ शुक्रवार की सुबह खेत गया था। जहां ट्रैक्टर और रोटावेटर से खेत की जोताई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर जगदीश चला रहे थे। गांव के बाहर से निकली नहर की मेड़ की चढ़ान पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए। आसपास किसी के मौजूद न होने पर करीब एक घंटे तक चालक व किसान तड़पते रहे। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पलटा देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सुखदेव की मौत हो गई जबकि जगदीश तिवारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृतक घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में शोक छा गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें