फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्पदंश से किसान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई/कुलपहाड़। जनपद में बारिश के मौसम में सांप के डसने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। गुरुवार की रात अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं।
विज्ञापन

थाना कबरई के महेबा गांव निवासी भारत कुशवाहा (56) खेती-किसान करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रात में वह खेत में बनी झोपड़ी में सो गया। शुक्रवार की भोर सुबह सोते समय सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सांप के डसने की सूचना किसान ने बेटे सनित को दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
वहीं कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव निवासी नाथूराम यादव (65) बृहस्पतिवार की शाम खेत पर घास काटने गया था। इसी दाैरान सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास मौजूद किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे सज्जन ने बताया कि पिता 18 बीघा भूमि में खेती-किसानी करते थे। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें