फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आग से दो किसानों की 12 बीघा गन्ने की फसल जली

Wed, 05 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के लिधौराखुर्द गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से दो किसानों की 12 बीघा में लगी गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ितों ने घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को देते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लिधौराखुर्द निवासी प्रमोद कुमार राजपूत व नारायण राजपूत के खेत अगल-बगल हैं। दोनों किसानों ने इस बार गन्ने की फसल लगाई थी। फसल इस समय तैयार हो गई थी। दोपहर 12 बजे प्रमोद के खेत में आग लग गई। हवाएं चलने से आग ने पड़ोसी नारायण के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने खेतों में कुएं से पंपिंग सेट लगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंचे दमकलक कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर गन्ने की खेती की थी लेकिन अचानक आग लगने से पूरी फसल जल गई। अब उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा होगा। पीड़ितों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर घटना में हुई क्षति का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें