फोटो 04 एमएएचपी 15 परिचय-दक्षिण कोरियाई दल के सदस्यों का स्वागत करतीं चंद्रकुंवर स्कूल की छात्
महोबा। दो दिवसीय भारत भ्रमण पर आए वोंक वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी रिपब्लिक ऑफ दक्षिण कोरिया के 17 सदस्यीय दल ने मंगलवार को शहर के चंद्रकुंवर पब्लिक स्कूल पहुंच बच्चों से जानकारी ली। यहां मुकुंद फाउंडेशन की ओर से बुंदेली नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुंदेली लोक विधाओं की गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां देखकर विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
दक्षिण कोरिया के 17 सदस्यीय दल में शामिल सिओ जोंग सून, हन सुंजा आदि शहर के राठ रोड पर स्थित चंद्रकुवार पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां सभी सदस्यों का पुष्पा वर्षा के साथ ही माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विदेशी मेहमानों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। दल के सदस्यों ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कलाकारों ने बुंदेली गीतों, लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। दल के सदस्यों ने भी कोरियन संस्कृति के बारे में जागरूक किया। वीणपाणि संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने ढिमरयाई, कछियाई, राई आदि नृत्यों की प्रस्तुति दीं। बुंदेलों ने भी अपने बीच विदेशियों को पाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर फाउंडेशन के मनोज तिवारी, मुकेश विकास गुप्ता, अबोध सोनी, जितेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
फोटो 04 एमएएचपी 15 परिचय-दक्षिण कोरियाई दल के सदस्यों का स्वागत करतीं चंद्रकुंवर स्कूल की छात्