जिले में बारिश के बाद निकल रही तेज धूप से संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रहीं है। उल्टी दस्त, पेटदर्द से पीड़ित मरीज सबसे ज्यदा जिला अस्पताल में आ रहे हैं। गुरुवार को संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
इस साल तेज बारिश नहीं हो रही है, थोड़ी बहुत बारिश होने के बाद धूप निकल आने से उमस भरी गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियां फैल रहीं हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल में एक दिन में 1200 से 1400 नए मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सबसे ज्यदा मरीज पेट दर्द, उल्टी दस्त और बुखार के आ रहे है।
शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी गुड्डो (50) पेट के दर्द से पीड़ित थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह पठा निवासी हरदयाल (75) कुछ दिनों से उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित था। बुधवार की रात को उसकी मौत हो गई।