फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियां बुझा रही जिले की आग

Wed, 29 Jul 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में महज दो गाड़ियों से ही जिले भर में लगने वाली आग बुझाई जा रही है। जिससे आग लगने पर दमकल गाड़ी पहुंचते - पहुंचते सबकुछ जलकर खाक हो जाता है। हालत यह है कि जिले की तीन तहसीलों में मात्र जिला मुख्यालय में ही दो अग्निशमन की गाड़ियां हैं। तहसील चरखारी और कुलपहाड़ में दमकल विभाग का न तो कार्यालय है और न ही आग बुझाने की गाड़ी है।
विज्ञापन

जिले में महोबा, चरखारी और कुलपहाड़ सहित तीन तहसीलें हैं, जबकि जिला गठन से पहले ही महोबा में दमकल गाड़ी थी। जिला गठन से बाद एक भी तहसील में न तो फायर स्टेशन बनाए गए और न ही दमकल गाड़ियां दी गईं। यहीं वजह है कि आग लगने की स्थित में मुख्यालय महोबा से ही दमकल टीम को जाना पड़ता है जिससे घटना स्थल पर सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। चरखारी और  कुलपहाड़ तहसील की मुख्यालय से 22 ,25 किलो मीटर है, लेकिन तहसील क्षेत्र में आग लगने से मुख्यालय से आने वाली दमकल गाड़ी को एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है जिससे या तो ग्रामीण आग पर काबू पा लेते है या फिर मकान और गृहस्थी जलकर राख हो जाती है। ग्रामीणों ने तहसील कुलपहाड़ और चरखारी में अग्निशमन कार्यालय खोले जाने की मांग की है, जिससे जिला मुख्यालय से गांव की दूरी काफी कम हो जाएगी और आग की घटनाओं से होने वाले लाखों रुपये की नुकसान को बचाया जा सके।

हाईडेंटों में बन गई सड़कें और इमारतें
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरने के लिए शहर के मुख्य मार्गों में जगह-जगह बनाए गए हाईडेंट जमींदोज हो गए है। हालत यह है कि अब हाईडेंटों के ऊपर से सड़क निकल गई है और कहीं इमारतें बन गई, जिससे हाईडेटों का नामोनिशान खत्म हो गया है। पांच दशक पहले पुलिस चौकी के पास मनियादेव रोड पर हाईडेंट बनाए गए थे, जहां पर दमकल विभाग के जवान गाड़ियों में पानी भरकर आग बुझाते थे, लेकिन आबादी बढ़ने के साथ ही हाईडेटों पर सड़कें और इमारतें बन गई।
विज्ञापन


दमकल विभाग में मैन पावर की कमी
फायर ब्रिगेड विभाग में मैन पावर की भारी कमी है। जिसके चलते कर्मचारियों को अक्सर 18-18 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। हालत यह है कि 21 दमकल जवानों के सापेक्ष मात्र 11 जवान ही कार्यालय में तैनात हैं, दस पद खाली हैं। चार गाडिय़ों के सापेक्ष मात्र दो दमकल गाडिय़ों से आग बुझाई जा रही है। उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी करने के बाद भी कर्मचारियों की कमी पूरी नहीं हो रही है।
कुलपहाड़ तहसील में दमकल कार्यालय के लिए ग्राम समाज की जमीन मिल गई है, लेकिन बिल्डिंग का पैसा, स्टाफ और दमकल गाडिय़ों की कोई मंजूरी नहीं मिली है। पैसा न मिलने के कारण दमकल कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

    संतोष कुमार सचान
   निरीक्षक फायर स्टेशन महोबा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें