कच्चे मकान मालिकों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की है। योजना में 1.50 लाख रुपये केंद्र सरकार और एक लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों से आवेदन पत्र ऑन लाइन भराए जा रहे हैं। फार्म के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,
निवास, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की छायाप्रति तथा भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र लिया जा रहा है। सहायक परियोजना अधिकारी इबरार अहमद ने बताया कि लाभार्थी फार्म में सारे कागजात लगाकर नगर पालिका, नगर पंचायतों के अलावा डूडा कार्यालय में भी फार्म जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फार्म के साथ आवेदक को एक शपथ पत्र
भी देना होगा कि उसके परिवार के पास भारत वर्ष में कहीं पर कोई आवास नहीं है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कच्चा मकान मालिकों को भवन निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार और एक लाख रुपये उत्तर प्रदेश सरकार देगी।