फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भारतीय साहित्य के उज्जवल सितारे हैं तुलसीदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए भारतीय साहित्य का उज्जवल सितारा बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से हम सीख लें कि विषम परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए। जब भी भक्ति आंदोलन की चर्चा होती है तुलसीदास का नाम और उनकी साहित्यिक रचनाओं की बात जरूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी ने रामचरितमानस के जरिए भगवान राम की भक्ति को घर-घर तक पहुंचाया है। संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। उनका जीवन भक्ति, ज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को दर्शाता है। इस मौके पर शिक्षक अरुण श्रीमाली के अलावा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें