दुर्घटना के बाद पलटा पड़ा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुढ़ा मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में चालक क्लीनर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया। शनिवार को एक ट्रक कबरई से
गिट्टी लादकर कानपुर की तरफ जा रहा था। कानपुर की तरफ से गिट्टी लादने एक ट्रक कबरई आ रहा था। गुढ़ा गांव के पास दोनों ट्रकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे गिट्टी से लदा ट्रक थोड़ी दूर आगे खिसक कर पलट गया। जिससे ट्रक चालक अंकित (20) और राघवेंद्र (21) निवासी गण ग्राम बदवारा कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि खाली
ट्रक के चालक बाबूराम (30) निवासी बहराइच व क्लीनर रामभई पांडेय सांई गांव गोंडा को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद ट्रक पलटते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उधर दूसरे ट्रक के चालक बाबूराम व क्लीनर रामभई पांडेय को मामूली चोट आने पर डाक्टरों ने मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी।