फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और आटो की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल

Sun, 06 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बरभौली चौकी के समीप ट्रक और आटो की आमने सामने भिडंत में आटो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। जहां से दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन


कर दिया है। जनपद हमीरपुर के ग्राम छानी से एक आटो रविवार को आधा दर्जन से अधिक सवारियां भरकर महोबा जिले के कस्बा कबरई आ रहा था। रास्ते में बरभौली चौकी के समीप आटो की ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने में

कामयाब रहा। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया।
आटो में सवार ग्राम छानी निवासी चंद्रपाल (15), राहुल (16), रामदास (65), आटो चालक अरविंद्र (19), ग्राम मकरबई निवासी श्यामलाल (45) सहित

आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामदास व श्यामलाल की हालत नाजुक होने पर उन्हेेें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्यामलाल आटो में दो बोरा गेहूं भी लादे था। जो सड़क पर फैलकर बर्बाद हो गया। सूचना पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन



सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
 जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बा श्रीनगर निवासी राजेश कुमार 34 पुत्र दुलीचंद्र रविवार को बाइक से

महोबा की ओर आ रहा था तभी रास्ते में गाय को बचाने के चक्कर में गाय गिर गई जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बारीगढ़ निवासी नरेश 11 पुत्र मदन यादव सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। भटीपुरा निवासी आसिफ 30 पुत्र मिस्टर साइकिल

जा रहा था तभी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। कुलपहाड़ निवासी संजय 36 पुत्र रमेश बाइक से गिरकर घायल हो गया। एक भी बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था जिससे उनके सिर पर चोटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें