पनवाड़ी ब्लाक के कनकुआ गांव में स्थापित कराए गए 50 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट का सात नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त हो गया है। जिससे प्रशासन द्वारा की गई तैयारियां धरी रह गईं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने से सपाइयों में भी मायूसी नजर आई।गौरतलब है कि
एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सात नवंबर को महोबा आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। हैलीपैड के साथ मंच स्थल को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा था लेकिन छह नवंबर की शाम तक
प्रोटोकाल न आने से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया। जिससे सपाइयों में मायूसी छा गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सात नवंबर को कनकुआ गांव में स्थापित कराए गए 50 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ करना था। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन को कोई प्रोटोकाल नहीं आया है। जिससे कार्यक्रम निरस्त हुआ है।