फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में रेलवे अंडरपास में फंसा ट्रक, आठ घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
रेलवे ट्रेक से निकलते बाइक सवार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कुलपहाड़ व बेलाताल स्टेशन के बीच बने रेलवे अंडरपास में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। अंडरपास में ट्रक फंस जाने से आठ घंटे आवागमन ठप रहा। पैदल व दो पहिया वाहन चालक रेलवे ट्रैक के ऊपर से बेखौफ होकर निकलते नजर आए। इस दौरान अचानक इंजन आने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, एक बड़ा हादसा टल गया। आठ घंटे बाद पहुंची क्रेन मशीन ने फंसे ट्रक को अंडरपास से अलग कराकर आवागमन शुरू कराया।
झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में आवागमन के लिए कई स्थानों पर अंडरपास बनाए गए हैं। सोमवार की सुबह एक ट्रक महोबा की ओर आ रहा था। बेलाताल-कुलपहाड़ रेलवे ट्रैक के बीच बने अंडरपास से निकलने के दौरान सामने से आ रही चार पहिया गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रक अंडरपास से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे आठ घंटे आवागमन ठप रहा। अंडरपास जाम होने से दोपहिया वाहन चालक रेलवे ट्रैक से गुजरते नजर आए। इसी दौरान अचानक महोबा की ओर से इंजन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक ने इंजन का ब्रेक लगाकर रोक दिया। जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
रेलवे अंडरपास में ट्रक फंसे होने की सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने क्रेन मशीन बुलाई। जिसके बाद शाम पांच बजे क्षतिग्रस्त ट्रक को अंडरपास से निकाला गया। तब आवागमन बहाल हो सका। अंडरपास में ट्रक फंसे होने के चार पहिया वाहन दस किमी का अतिरिक्त सफर तय करके मुढ़ारी होते हुए बेलाताल पहुंचे। जिससे लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें