फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में नौ कोरोना संक्रमित निकलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। अब कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घरों और आसपास गलियों को सैनिटाइज करने के बाद संक्रमितों को एंबुुलेंस से कोविड अस्पताल महोबा भेजा गया। सोमवार को उपकारागार महोबा में दो, ग्राम रतौली कबरई, सदर बाजार चरखारी, रिवई पनवाड़ी, बिजरारी पनवाड़ी, ग्राम जैतपुर, ग्राम मुढ़ारी, ग्राम महेबा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी कोरोना संक्रमितों के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कराया और जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही घरों से निकलने की सलाह दी। सर्दी की दस्तक के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती देख स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने के कड़े कदम उठाए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें