फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेलवे अंडरपास में ट्रक खराब, चार घंटे लगा जाम

Mon, 22 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 15 परिचय-रेलवे अंडरपास पर ट्रक खराब होने से प्रभावित आवागमन। संवाद - फोटो : भिनगा में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में सोमवार की दोपहर एक ट्रक खराब हो गया। इससे अंडरपास से लेकर सड़क तक वाहनों की कतारें लग गईं। सड़क पर जाम लगने से चार घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे। कई वाहन चालक दस से 20 किमी का चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से निकले। ट्रक सही होने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बना है। कुलपहाड़, बेलाताल, अजनर, श्रीनगर समेत विभिन्न स्थानों पर जाने वाले लोग इस अंडरपास से गुजरते हैं। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक अंडरपास से गुजर रहा था। तभी अचानक ट्रक खराब हो गया। चालक व क्लीनर ने ट्रक को सही करने का काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक सही नहीं हुआ। ऐसे में अंडरपास में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। लोगों को वाहन लौटा कर मुढ़ारी के रास्ते 20 किमी का चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ी। चार घंटे बाद शाम छह आवागमन बहाल हुआ। वाहन चालक दिनेश, प्रीतम, हरीराम, जीतेश आदि ने बताया कि अंडरपास में अक्सर जाम लग जाता है। यहां हमेशा पानी भरा रहने से दिक्कत होती है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें