फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। शादी के बाद से परेशान चल रहे एक युवक ने शुक्रवार की रात जहर खाकर जान ने दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के अलीपुरा गांव निवासी राज सिंह (22) के पिता देवेंद्र सिंह की वर्ष 2016 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राज सिंह शहर के गांधीनगर में मकान बनाकर परिवार समेत रहता था। साथ में मां कमला सिंह, छोटा भाई अक्षय व बहन महक रहती थी। परिजन ने आठ मई 2025 को अतर्रा निवासी प्रतीक्षा के साथ उसकी शादी की थी। कई माह से मायके में रह रही थी। आठ अप्रैल को वह पत्नी प्रतीक्षा को मायके से घर लाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर राज सिंह ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी प्रतीक्षा से आए दिन विवाद होने से राज परेशान रहता था। राज के ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर जांच कराकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें