विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयरहित तरीके से कराने के लिए बुधवार को कस्बा कुलपहाड़ व बेलाताल में रूट मार्च निकाला गया। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पैरामिलेट्री के जवानों ने गांव में भ्रमण कर शांति का संदेश दिया।
कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय के नेतृत्व में एसएसआई ध्यान सिंह चौहान ने पुलिस व पैरामिलेट्री के जवानों के साथ रूट मार्च किया। कानून व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के साथ लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। कस्बा बेलाताल में भी कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में जवानों ने रूट मार्च किया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व मतदान को लेकर रूट मार्च निकाला गया।
ताकि लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ सके। उन्होंने मतदाताओं से किसी के भी दवाब में न आकर निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। रूट मार्च से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगाें मेें खलबली मची रही।