गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को लेकर पुलिस लाइन प्रांगण में को तैयार कर लिया गया है। पुलिस लाइन में 26 जनवरी को सुबह नौ बजे झंडा फहराया जाएगा। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड की जाएगी।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सारा दिन स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 68 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, महिला पुलिस की टुकड़ियां शस्त्रों के साथ परेड करेंगी। परेड के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें संत जोसफ, ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों के बच्चों द्वारा गीत, संगीत व सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
पुलिस लाइन में जिलाधिकरी अजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सलामी लेंगे। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए संबोधन करेंगे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक और सीओ आदि विचार व्यक्त करेंगे।