न्यायालय तहसीलदार महोबा के मुकदमे नायब तहसीलदार कबरई के यहां ट्रांसफर करने की मांग के लिए बुधवार को वकीलों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम प्रबुद्व सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
तहसील महोबा के अधिवक्ता हरीशरण सक्सेना, कामता प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, बहादुर, निशांत खरे सहित दो दर्जन से अधिक वकीलों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे व दाखिल खारिज की फाइलें कंप्यूटर में दर्ज नहीं हैं।
कंप्यूटर में दाखिल खारिज की पत्रावलियां दर्ज न होने से अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है और न ही कोर्ट बैठ रही है। ज्ञापन में बताया कि तहसीलदार महोबा के पेशकार का ट्रांसफर हो जाने के कारण नायब नाजिर को तहसीलदार न्यायालय का कार्य देखने में विलंब हो रहा है। जिससे मुकदमे भी प्रभावित हो रहे हैं।