फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंधी से बिजली लाइनों में टूटकर गिरे पेड़, 50 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 02 परिचय-जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग में पेड़ टूटकर गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन।
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। सोमवार की शाम बूंदाबांदी के बीच तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कुलपहाड़-जैतपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइनों में गिर गए। इससे जैतपुर, अजनर और धवर्रा फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से मंगलवार की सुबह कई गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


तेज आंधी में जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर 33 केवी बिजली लाइन व टिलवापुरा जैतपुर में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे तीन फीडरों की आपूर्ति गुल हो गई। इससे जुड़े बेलाताल, लमौरा, अकौना, खमा, अजनर समेत कस्बे के मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच पेड़ों की डाल को काटकर अलग लिया। इसके बाद लाइन दुरुस्त करने का काम किया गया।
भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। आपूर्ति ठप रहने से कई गांवों की टंकियां नहीं भर सकीं। ग्रामीण दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर रहे। बिजली निगम के अवर अभियंता गोपाल सिंह का कहना है कि आंधी से बिजली लाइनों में पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें