फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, चौराहे पर मची भगदड़

Sat, 21 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त तहसील चौराहे के समीप 20 मीटर की दूरी पर स्थापित चार ट्रांसफार्मर अनहोनी को दावत दे रहे है। शुक्रवार की दोपहर एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिससे सड़क किनारे ठेलिया लगाए दुकानदार व राहगीरों में भगदड़ मच गई। तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फटने की आशंका के चलते कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन


शहर में कई जगह खुले में ट्रांसफार्मर स्थापित है। कई बार मांग के बाद भी विभाग ने ट्रांसफार्मरों में जाली नहीं लगाई गई। जिससे अकसर ट्रांसफार्मर में उतरे करंट के चपेट में आकर पशु मौत का शिकार बन रहे है। शुक्रवार की दोपहर तहसील चौराहे पर उस समय भगदड़ मच गई जब अचानक फाल्ट के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जल रहे ट्रांसफार्मर को देखकर दुकानदार अपनी अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग निकले।

लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पर कर्मचारियों के न पहुंचने के चलते कुछ साहसी लोगों ने आसपास से बालू लाकर ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझाई। तब दुकानदारों व राहगीरों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर जलने से तहसील चौराहा सहित आसपास के वार्डों की बिजली गुल हो गई है। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोड अधिक होने से फाल्ट व ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें