पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला मुल्लनपुरा में रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
तब आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास के मकान आग की चपेट में आने से बच गए। ट्रांसफॉर्मर जलने से इलाके की बिजली पूरे दिन गुल रही।
शुक्रवार की सुबह मोहल्ला मुल्लनपुरा में मकानों के समीप जमीन पर रखे ट्रांसफॉर्मर मे अचानक भीषण आग लग गई। आग लपटे तेजी बढ़ रही थीं। जिससे समीप के मकानों के भी आग के चपेट में आने का खतरा था।
इससे आसपास के लोग सहम गए। यदि समय रहते दमकलकर्मी आग पर काबू नहीं करते तो इलाके के कई मकान चपेट में आ जाते। 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर ट्रांसफार्मर में आग लगी थी।
उधर, ट्रांसफार्मर जल जाने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने ने लोग बेहाल रहे।