फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा-ललितपुर ट्रैक पर अब सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें

Mon, 18 Aug 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ललितपुर-महोबा रेलवे ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस ट्रैक पर अब ट्रेनों का संचालन पहले से बेहतर तरीके से होगा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से खरगापुर स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नल प्रणाली का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जिसके तहत मौजूदा ब्रिटिश निर्मित पीआई (पैनल इंटरलॉकिंग) प्रणाली में आवश्यक बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

ललितपुर-महोबा ट्रैक पर इस समय करीब छह ट्रेनों का संचालन हो रहा है। महोबा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री इन ट्रेनों में सफर करते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ दीपक कुमार सिन्हा निर्देश पर अपर मंडल रेल प्रबंधक पीपी शर्मा, नंदीश शुक्ला ,वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, रश्मि गौतम, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमरेश कुमार की देखरेख में यह काम पूरा किया गया।
डबल डिस्टेंट सिग्नल प्रणाली की स्थापना से ट्रेन चालकों को पहले से संकेतों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी। इससे उन्हें ट्रेन की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षित संचालन में सहायता मिलेगी। यह प्रणाली विशेष रूप से उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए उपयोगी होती है। यह प्रणाली चालक को आगे के सिग्नलों के बारे में अतिरिक्त पूर्व सूचना देती है। इससे अब महोबा-ललितपुर ट्रैक संचालित होने वाली ट्रेनों की गति में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें