फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खचाखच भरकर निकलीं ट्रेनें, कई बोगियों के नहीं खुले गेट

Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महोबा पर ट्रेन आते ही सवार होने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद - फोटो : रेलवे स्टेशन महोबा पर ट्रेन आते ही सवार होने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
महोबा। महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर संगम स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भारी भीड़ जुटी। पैसेंजर व मेला स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। अधिकांश यात्रियों ने बोगियों में खड़े होकर सफर किया। कुछ मेला स्पेशल ट्रेनों में भीड़ अधिक होने से बोगियों के गेट नहीं खुले। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन आने पर यात्रा करना पड़ी। वहीं, महोबा डिपो से चित्रकूट और प्रयागराज के लिए 50 बसें भेजी गईं।
विज्ञापन

सोमवार की रात से ही श्रद्धालुओं के संगम जाने का सिलसिला शुरू हो गया। हरपालपुर, घुटई, कुलपहाड़, महोबा आदि स्टेशनों पर सैकड़ों की संख्या में यात्रियों की भीड़ जुटी रही। झांसी से आने वाली पैसेंजर और मेला स्पेशल ट्रेनें पहले से ही खचाखच भरकर आईं। इससे अधिकांश यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। कुछ बोगियों के गेट भी बंद रहे।
प्रयागराज जा रहे देवेश, आरती, कालीदीन, मनोज आदि ने बताया कि वह रात 12 बजे महोबा स्टेशन पहुंच गए थे। प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें निकलीं लेकिन भीड़ अधिक होने से वह ट्रेन में नहीं चढ़ सके। सुबह करीब 12 बजे पैसेंजर ट्रेन आने पर उन्हें खड़े होने की जगह मिली। बच्चे से लेकर वृद्ध तक बाेगियों में चढ़ने की जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे का कहना है कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से प्रयागराज के लिए नियमित बसें भेजी जा रही हैं। ताकि, किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें