फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत खैरार, इचौली और अकौना स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोहरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। आधारभूत संरचना कार्य के कारण विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ विलंबित रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चित्रकूटधाम कर्वी–कानपुर एक्सप्रेस, कानपुर-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस, मानिकपुर-कानपुर एक्सप्रेस और कानपुर-मानिकपुर एक्सप्रेस 18 व 19 जून को रद्द रहेंगी। खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस 18 से 20 जून तक रद्द रहेगी। कानपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 17 से 19 जून तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 19 व 20 जून को और ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 18 व 19 जून को रद्द रहेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर मेमू 19 जून को तथा मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 20 जून को रद्द रहेगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू 18 व 19 जून को महोबा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 18 व 19 जून को महोबा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून को लगभग 120 मिनट की देरी से चलेगी।
कानपुर-मानिकपुर मेमू 11 से 17 जून तक लगभग 40 मिनट विलंबित रहेगी। दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 9, 14 व 16 जून को लगभग 20 मिनट देरी से संचालित होगी। खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस 11 से 17 जून तक खजुराहो से तीन घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें