फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नैनो उर्वरकों से घटेगी लागत, डीएपी की खपत होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के चुरबरा गांव में फसल उत्पादन में नैनो उर्वरकों के महत्व पर किसान सभा आयोजित की गई। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि नैनो डीएपी के इस्तेमाल से दानेदार डीएपी पर किसानों की निर्भरता कम होगी। उन्होंने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के इस्तेमाल के साथ नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी अपनाने के लिए प्रेरित किया। नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से खेती की लागत घटती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को नैनो डीएपी की बोतलें वितरित की गईं। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेश राजपूत, आईएफडीसी केंद्र प्रभारी अरशद खान, एटीएम मातादीन, किसान नेता दयाशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें