फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप

Mon, 04 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
हाईवे पर टूटकर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतरारमाफ के समीप शनिवार की रात पुराना बरगद का पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन ठप रहा। पटरी के नीचे से वाहन निकालने के चक्कर में एक ट्रक पलट जाने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। 18 घंटे बाद भी पेड़ को सड़क से नहीं हटाया जा सका। जिससे बस व ट्रक चालक रूट बदलकर बेलाताल तिगैला से होकर निकले।
विज्ञापन


महोबा नौगांव रोड पर अतरार गांव के  समीप सड़क किनारे लगा बरगद का पेड़ शनिवार की रात करीब टूटकर गिर गया था। भारी भरकम पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे दर्जनों वाहन घंटों फंसे रहे। बाद में बस व ट्रक चालक रूट बदलकर बेलाताल तिगैला से निकले। एक ट्रक पलटने से चालक महेश प्रसाद निवासी गढ़ीमलहरा और क्लीनर प्रकाश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर तीन बजे तक पेड़ को हाईवे से नहीं हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें