फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मनाया दशहरा मिलन समारोह

Sun, 01 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल गुरुदेव ने बताया कि कस्बा में सभी समुदाय मिलजुल कर रहते है। उन्होंने बताया कि मुर्हरम की सात तरीख का जुलूस और रामनवमी के जवारे एक ही दिन निकाले जाने थे। इसे लेकर लोग कई ख्याल व्यक्त कर रहे थे, लेकिन चरखारी के निवासियों ने भाईचारे की मिशाल पेश की है।
विज्ञापन


हम सब एकता के पेड़ को सींचने का काम करते रहेंगे और एकजुट होकर इसी तरह त्योहार मनाते रहेंगे। कोषाध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि व्यापारी के साथ किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यापारी का उत्पीड़न करता है, तो सभी व्यापारी एकजुट होकर उसका मुकाबला करेंगे।

 बैठक के बाद दशहरा मिलन समारोह मनाया गया। जहां पर सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर राहुल, नीरज गुप्ता, सौदागर, कैलाश ताम्रकार, सुरेश, कैलाशनाथ गोस्वामी, जहीर मंसूरी, शिवरतन गुप्ता, पवन सोनी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें