फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा समर्थितों का परचम, भगवा दौड़ से बाहर

Sun, 01 Nov 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कबरई की खन्ना सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी अंशु शिवहरे, ग्योड़ी सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी आरती साहू, सिजहरी सीट से सपा समर्थित नीरज यादव, मुढ़ारी सीट सपा समर्थित ममता यादव, श्रीनगर सीट से सपा समर्थित माया देवी आगे चल रहीं थी।
विज्ञापन


सिर्फ अजनर सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी विनोद राजपूत आगे थे। इसके अलावा शेष आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे रहे। मतगणना के दौरान पूर्व विधायक सिद्धगोपाल साहू के भाई संदीप साहू की जिलाधिकारी से राजकीय पॉलीटेक्निक मतगणना स्थल पर नोकझोंक भी हुई।

विकासखंड कबरई की मतगणना राजकीय पॉलीटेक्निक महोबा में कराई गई। जहां पर पहले 42 टेबिल लगाकर दो पालियों में मतगणना कराई जानी थी। बाद में एक ही पाली में मतगणना करने के लिए 42 और टेबिलें लगाई गई। वहीं 470 कर्मचारियों के स्थान पर 940 कर्मचारी लगाए गए।
विज्ञापन


 टेबलें बढ़ाए जाने से अफरा तरफी मची रही और मतगणना सुबह आठ बजे के स्थान पर दस बजे से शुरू हो सकी।  
इसी तरह विकासखंड चरखारी में आठ न्याय पंचायतें और 52 ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए पहले 22 टेबल लगाई गई। बाद में 22 और टेबल बढ़ाकर 44 टेबलें लगाकर 220 कर्मचारी को मतगणना के लिए लगाया गया।

 राजकीय महाविद्यालय चरखारी मतगणना स्थल पर भी टेबल बढ़ाए जाने से दो घंटा देरी से मतगणना शुरू हुआ। विकासखंड पनवाड़ी नौ न्याय पंचायतों और 64 ग्राम पंचायातों की मतगणना के लिए 30 टेबलों के स्थान पर 60 टेबल बढ़ाकर लगाई गई। 300 के स्थान पर 600 मतगणना कर्मचारी लगाए गए।

 जिससे यहां भी देर से मतगणना शुरू हुई। ग्राम पंचायत जैतपुर की नौ न्याय पंचायत और 63 ग्राम पंचायत की मतगणना के लिए 30 टेबल लगाई गई थी।  बाद में इसे बढ़ाकर 60 टेबलें की गई और 600 कर्मचारी लगाए गए। दूसरी पाली के मतगणना कर्मचारियों को रात में ही फोन कर उन्हें सुबह ही मतगणना के लिए बुला लिया गया था।

एक साथ दोनो पालियों के मतगणना कर्मियों के आने से अफरा तफरी मची रही। रविवार सुबह राजकीय पालीटेक्निक, मतगणना स्थल निरीक्षण करने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेश्वर सिंह ने संदीप साहू को मतगणना केंद्र के अंदर देखकर नाराजगी जताई। जिससे डीएम और संदीप साहू के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें