फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं व्यापारी : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के एक विवाह घर में नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को दशहरा मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारियों की ओर से दिए जाने वाले विभिन्न करों से देश की अर्थव्यवस्था संचालित होती है। व्यापारी निडर होकर व्यापार करें। समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहें और एक-दूसरे का सहयोग करें।
विज्ञापन

समारोह में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने व्यापारियों के हित में सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रखने का प्रस्ताव रखा। जिला मंत्री उमेश लाक्षाकार, जिला प्रभारी रवि साहू व चरखारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को दशहरा की बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अजीत गुप्ता, जिला मंत्री सुनील गुप्ता, व्यापार मंडल संरक्षक राकेश गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, कैलाशचंद्र, विजय गुप्ता, आनंद गुप्ता, बृजकिशोर विश्वकर्मा, सुरेश, देवेंद्र सिंह, यदुवेंद्र यादव, रमजान सौदागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें