फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शांति व्यवस्था के लिए सुपर जोन व जोन मजिस्ट्रेट नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिवाली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में सुपर जोन, जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। जिले में तीन सुपर जोन बनाए गए हैं। नामित किए गए मजिस्ट्रेट त्योहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई, पेयजल आपूर्ति व शांति व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने मजिस्ट्रेटों को नामित किया है। सर्किल नगर क्षेत्र को सुपर जोन प्रथम बनाया गया है। यहां एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है जबकि द्वितीय सर्किल चरखारी में अधीक्षण अभियंता सिंचाई सीके मंगलम को सुपर जोन मजिस्ट्रेट और सुपर तृतीय सर्किल कुलपहाड़ में एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को सुपर जोन मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
जोन प्रथम कोतवाली महोबा में एसडीएम शिवध्यान पांडेय, जोन द्वितीय थाना कबरई में तहसीलदार अंकित अवस्थी, जोन तृतीय थाना खन्ना में बीएसए राहुल मिश्रा व जोन चतुर्थ थाना श्रीनगर में सहायक महानिरीक्षक निबंधन नंदलाल को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा अन्य जोन में भी मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा नौ अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें