फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढ़े में पलटा ट्रैक्टर, 40 हजार की मूंगफली की फसल बर्बाद

विज्ञापन
चरखारी-खरेला मार्ग में इस गड्ढे में पहिया जाने से अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरेला (महोबा)। चरखारी-खरेला मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समीप सड़क के गड्ढे में पहिया उतरने से मूंगफली से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर में सवार तीन किसान फंस गए। राहगीरों ने तीनों किसानों को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रैक्टर पलटने से ट्राली में लदी करीब 40 हजार रुपये कीमत की मूंगफली बर्बाद हो गई।
जनपद हमीरपुर के धनौरी गांव निवासी किसान हरिओम राजपूत गुरुवार की सुबह निजी ट्रैक्टर-ट्राली में मूंगफली भरकर चरखारी मंडी में बेचने आ रहा था। खरेला कस्बा के बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के आगे सड़क पर दो फीट गहरे गड्ढे में पानी भरा होने से चालक अंदाजा नहीं लगा सका। जिससे ट्रैक्टर का पहिया गड्ढ़े में उतरने से वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में सवार हरिओम, अनीश मंसूरी व उसका भाई पप्पू मंसूरी नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने किसानों को बाहर निकाला। मामूली चोटें आने पर किसानों को नजदीक के प्राईवेट क्लीनिक भेजा गया। ट्राली में भरी मूंगफली फैलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि दुर्घटना में करीब 40 हजार रुपये कीमत की मूंगफली बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे से तीसरा हादसा
कस्बा खरेला के डिग्री कालेज के समीप मुख्य सड़क के बीच चार माह से गड्ढ़ा है। जिससे दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। 20 नवंबर को एक छात्रा स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी। 30 नवंबर की रात बाइक के गड्ढ़े में गिरकर अनियंत्रित होने से पहरेथा निवासी राजेश घायल हो गया था। गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने का तीसरा हादसा हुआ। लोक निर्माण विभाग के जेई मुन्नीलाल ने बताया कि जलापूर्ति की पाईप लाइन टूटी है। जिससे गड्ढ़ा हो गया। जल संस्थान को कई बार अवगत कराया लेकिन पाइप लाइन दुरस्त नही कराई गई। जल संस्थान के जेई मनोज कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को भेजकर जल्द पाइपलाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें