फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में दबकर बहू की मौत, सास घायल

Wed, 07 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ट्रैक्टर की लाइट बंद करने के चक्कर में स्टार्ट का बटन दबने से ट्रैक्टर गति से भागने लगा। जिससे ट्रैक्टर के सामने आई सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हालत में अस्पताल ले जाते समय बहू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी ब्रजेंद्र पुत्र बहादुर राजपूत मंगलवार को खेत की जुताई कर घर में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। ट्रैक्टर की लाइट जलने से भाभी देवकी (28) टैक्टर की लाइट बंद करने बाड़े में पहुंच गई।

 लाइट बंद करते समय महिला का हाथ स्टार्ट बटन पर पड़ने से ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया जिसकी चपेट में आकर देवकी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल देवकी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि उसकी दादी सास उसे बचाने को दौड़ पड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई। दुर्घटना से दादी सास का हाथ और एक पैर टूट गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में सास को नौगांव अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजनर राजीव यादव का कहना है कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें