फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटनस्थल के लिए स्वयंसेवकों का श्रमदान

विज्ञापन
गोरखगिरि में श्रमदान कर सफाई करते स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर ऐतिहासिक गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसको लेकर गोरखगिरि के मार्गों की श्रमदान कर सफाई कराई जा रही है। सांई कॉलेज ऑफ एजूकेशन के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गोरखगिरि में श्रमदान किया। संपर्क मार्ग की झाड़ियों व पत्थरों को अलग कर समतलीकरण किया गया। सफाई के बाद से गोरखगिरि का मार्ग साफ-सुथरा नजर आने लगा है।
विज्ञापन

सांई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम अधिकारी मेराज खान, शशिकांत अग्रवाल व रोमाना खान ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं के साथ ऐतिहासिक गोरखगिरि पहुंच श्रमदान किया। पर्यवेक्षक दिनेश सोनी ने बताया कि श्रमदान के दौरान छात्र-छात्राओं को जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की धरोहरों की जानकारी दी गई। इस मौके पर विभागाध्यक्ष एमके त्रिपाठी भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें