फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना घेराव के बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के बाहर बैठे परिजन व ग्रामीण - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। क्षेत्र के जैतपुर ब्लॉक में दो दिन पहले फांसी पर लटकी मिली छात्रा की मौत के मामले में सोमवार को परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुलपहाड़ थाने का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या, छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लॉक के एक गांव निवासी मजदूर की 17 वर्षीय बेटी नोएडा के एक कालेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। कोरोना काल में मजदूर परिवार के साथ गांव में रहने आ गया था। शनिवार को छात्रा का शव छैमाही माता मंदिर के पास पहाड़ पर एक पेड़ के सहारे दुपट्टे से लटका मिला था। परिजनों ने क्षेत्र के करारीपुरा निवासी रोहित उर्फ भूरा, तरुन रैकवार और भूपेंद्र नाई पर छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि आरोपी कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। शनिवार को छात्रा बाजार गई थी।
रास्ते से आरोपियों ने उसे अगवा कर घटना को अंजाम दिया और भाग गए। परिजनों के तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। इससे खफा परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को डीएम सत्येंद्र कुमार को पूरे मामले से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था। सीओ रामप्रवेश राय और थाना प्रभारी रवींद्र कुमार तिवारी ने मामला शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें