बारिश से धरासाई हुआ कच्चा आशियाना।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गरीबों के लिए बारिश आफत बन गई है। बारिश से आधा दर्जन कच्चे मकान धरासाई हो गए। इससे गरीबों को हजारों को नुकसान हुआ है। महोबा में दो दिन से बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी पूरे दिन रुक रुककर बारिश होती रही। इससे जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी घरों से बाहर निकलने में
काफी मुश्किल झेलनी पड़ी। बारिश के चलते सड़काें पर जलभराव की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों अंचलों में गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई है। रविवार को बारिश से कस्बा कबरई के मोहल्ला शास्त्री नगर फूलकली पत्नी स्व. भरोसी, रतौली पुरवा निवासी पहाड सिंह पुत्र शंकर सिंह, दीना, पसवारा निवारी गायत्री सहित आधा दर्जन लोगों के कच्चे मकान गिर गए। हालांकि
कोई घायल नहीं हुआ। मकान गिरने के दौरान मौजूद परिजन मलबे की चपेट में आने से बाल बाल बच गए, लेकिन घरों में रखा सामान खराब होने से लोगों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के चलते अब गरीबों के सामने खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने की मजबूरी बन गई है। इन लोगों ने मदद की गुहार लगाई है।