फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 700 किसानों को बांटे टोकन, 500 को मिली खाद, हंगामा

Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 13 परिचय-सहकारी समिति लुहेड़ी में खाद के लिए कतारों में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जिले में खाद को लेकर मारामारी थम नहीं रही है। ब्लॉक कबरई की साधन सहकारी समिति लुहेड़ी में रविवार को राजस्व विभाग की ओर से 700 किसानों को खाद के लिए टोकन बांटे गए। शाम तक 500 किसानों को ही खाद बांटी गई। टोकन मिलने के बाद भी खाद न दिए जाने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने खाद वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

खाद लेने के लिए सुबह छह बजे से ही साधन सहकारी समिति लुहेड़ी में किसानों की भीड़ जुटी। देखते ही देखते 800 से ज्यादा किसान एकत्रित हो गए। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने 500 बोरी खाद होने के बाद भी 700 किसानों को टोकन वितरित कर दिए। ऐसे में 200 किसानों को खाद नहीं मिल सकी और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। समिति में किसानों की भारी भीड़ होने से पर पुलिस की देखरेख में लेखपाल प्रमोद रावत ने किसानों को टोकन वितरित किए। खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
किसान अंकित यादव, बबलू, मनी देव, मंजू गौतम, साहब सिंह आदि ने बताया कि वह कई दिनों से समिति के चक्कर लग रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। सचिव व अध्यक्ष अपनी मनमानी के अनुसार खाद वितरण कर रहे हैं। इससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और उनकी रबी फसल की बोआई पिछड़ रही है। उधर, सचिव जन्मेजय का कहना है कि राजस्व विभाग के लेखपाल टोकन बांट रहे हैं। उन्हीं के अनुसार खाद वितरित की जा रही है। समिति में 500 बोरी ही खाद थी, जो किसानों को बांटी गई।

फोटो 26 एमएएचपी 13 परिचय-सहकारी समिति लुहेड़ी में खाद के लिए कतारों में लगे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें