फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां देने के लिए 30 दिसंबर तक का एक और मौका दिया है। सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल ने इसको लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन




आदेश में सचिव ने कहा है कि प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों, अभिभावकों और छात्रों को यदि कोई शिकायत है तो वह अपनी शिकायत शनिवार तक परिषद की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों के नियमित निरीक्षण को समिति गठित की जाएगी। इसके लिए यूपी बोर्ड सचिव ने निर्देश जारी किए है। कहा है कि जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। जिससे नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद प्रत्येक दिन निरीक्षण की आख्या बोर्ड की तरफ से जारी प्रारूप में परिषद को हार्ड कॉपी और साफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें