फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्प दंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 04 परिचय-एलविश (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। कस्बा कुलपहाड़ में सर्पदंश से एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने सांप को पकड़कर डंडे से पीटकर मार डाला। एक अन्य घटना में महिला को सांप के डसने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर आदिवासी समुदाय के कुछ लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब चार बजे अजीत का तीन वर्षीय बेटा एलविश घर पर सो रहा था तभी सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजन उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से मां आरती और बड़ी बहन रो-रोकर बेहाल हैं।
पिता ने बताया कि बेटे की माैत के बाद परिजन ने सांप को पकड़कर डंडे से पीटकर मार डाला। इसी तरह मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के लवकुशनगर निवासी आरती (25) मंगलवार की रात घर पर थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन है। सर्प के डसने पर झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े और अस्पताल आएं। ताकि समय से इलाज मिलने पर मरीज की जान बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें