फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिवाली पर तीन वार्डों को मिलेगा स्वस्थ वार्ड, श्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
= बुंदेली समाज ने वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए शुरू की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए इस बार दिवाली पर शहर के तीन वार्डों को स्वच्छ वार्ड श्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार मिलेगा। बुंदेली समाज ने इसको लेकर पहल की है। जिस वार्ड में सफाई व्यवस्था सबसे अच्छी होगी और लोग अपने घर का कूड़ा सड़कों पर फेंकने के बजाय कूड़ा दान में डालते होंगे, उनको यह पुरस्कार दिया जाएगा।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक तो हैं लेकिन सिर्फ अपने घर व प्रतिष्ठान तक। ज्यादातर लोग अपने घर का कूड़ा अपने डस्टबिन में न डालकर सड़कों पर फेंक देते हैं जबकि विकसित देशों में सार्वजनिक स्थलों पर कोई कूड़ा नहीं फेंकता। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत अब कूड़ा उठाने वाले वाहन भी घर-घर जाते हैं। फिर भी जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी 25 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। वहां नगरपालिका की तरफ से सफाई की क्या व्यवस्था है, लोग घर और दुकान से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण कैसे करते हैं, नालियों की स्थिति आदि पर सभासद, पूर्व सभासद व लोगों की राय ली जाएगी। बाद में तीन वार्डों का पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता वार्डों के सभासदों को हवेली दरवाजा बलिदानी मैदान में नरक चतुर्दशी को दीपदान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें