कुलपहाड़/अजनर। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
हमीरपुर जिले के ग्राम अटगांव निवासी रामपाल (62) पुत्र जयचंद बाइक से रिश्तेदारी में ग्राम कमालपुरा गया था। घर लौटते समय क्रासिंग के पास आटो में लदा गैस बैल्डिंग सिलेंडर में उसका पैर फंस गया। इससे उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने आटो चालक को पकड़कर रामपाल को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया।
इसी तरह कस्बा नौगांव निवासी कमल राजपूत (25) बाइक से सिजहरी जा रहा था। तभी बेलाताल मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में ग्राम करहरा निवासी देवेंद्र (30) महोबा आते समय बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। संवाद