फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। एसओजी व थाना श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी-एमपी की सीमा पर पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट की दो स्विफ्ट डिजायर कार से 43 किलो गांजा बरामद किया। इस कारोबार में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी राहुल परमार व थानाध्यक्ष श्रीनगर दिनेश कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित कैमाहा बॉर्डर पर शनिवार की रात चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर से जिले की सीमा पर प्रवेश कर रहीं दो स्विफ्ट डिजायर कार को चेक किया गया। गाड़ियों के अंदर चार बोरियों में गांजा बरामद हुआ। नंबरों का मिलान करने पर दोनों कारों में एक ही नंबर प्लेट मिली।
पुलिस ने मौके से विजयपाल निवासी दोहतरा जनपद बांदा, भूपचंद्र निवासी लंघानपुरा महोबा व रोहित विश्वकर्मा निवासी मैदवारा जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें