फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Mon, 26 Jun 2017 10:50 PM IST
महोबा
विज्ञापन
नमाज के बाद दुआ मांगते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। सभी ने आपसी भाईचारा अमन चैन और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। रविवार को चांद नजर आने के बाद रात से ही लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। सोमवार को सुबह जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर पहाड़ी पर बने ईदगाह में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन




ईदगाह में जगह पाने के लिए लोग सुबह सात बजे से ही ईदगाह की जानिब चल दिए। ईदगाह मार्ग पर प्रशासन ने कुछ समय के लिए आवागमन पर रोक लगा दी, जिससे नमाज पढ़ने वाले लोगों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो।



ईदगाह में काजी-ए-शहर कारी आफाक हुसैन ने सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज पढ़ाई। 8:45 बजे शहर की जामा मस्जिद में आलिम मौलाना जमालुद्दीन ने और 9:00 शहर की नूरानी मस्जिद में मौलाना सलीम कादरी ने ईदुलफितर की नमाज पढ़ाई। इसके बाद सभी नेे एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। इस मौके पर ईदगाह परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी आनंद कुमार, पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीओ सदर जितेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान तेज धूप के चलते पहाड़ी पर बने ईदगाह में नमाज पढ़ रहे लोग बेचैन हो गए। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से बचाव के लिए कुछ लोगाें ने सिर पर अंगौछा तौलिया डाल ली। वहीं, कुछ लोगों ने सिर पर छाता लगाकर बचाव किया। ईदगाह नमाज के लिए पहुंचे बच्चे भी गर्मी से बेचैन रहे।


ईद त्योहार के मौके पर राजनीतिक दल भी मुस्लिमों को आकर्षित करना नहीं भूले। सपा, बसपा, कांग्रेस और आईएमएआईएम के कार्यकर्ताओं ने ईदगाह मार्ग पर पंडाल लगाकर मुस्लिम भाइयों को शर्बत, ठंडा पानी और बिस्कुट से स्वागत किया। वहीं, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार और आल्हा परिषद के अध्यक्ष शरद उर्फ दाऊ तिवारी और साहित्य परिषद के अध्यक्ष रमेश जैदका ने सभी को सौंप और पानी पिलाकर स्वागत किया। सपा के पंडाल में मौजूद पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू ने ईद मिलकर त्योहार की बधाई दी। वहीं, बसपा के पंडाल में पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, कांग्रेस के पंडाल में कांग्रेस नेता सौरभ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी ने भी शर्बत पिलाकर स्वागत किया।


चरखारी। कस्बे में ईद का त्योहार हंसी खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी ने नए कपड़ों के साथ ईदगाह व अन्य मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। ईदगाह में 8:30 बजे मौलाना सर्फउद्दीन और भाभा जू की मस्जिद में 8:45 बजे आलिम मौलाना शकील, करबला स्थित सियाओं की मस्जिद में 9:00 बजे गबनफर अब्बास ने ईद की नमाज पढ़ाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोहरलाल, अनिल अग्रवाल, कैलाश ताम्रकार, नाथूराम, शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।  उधर, खन्ना में थाना परिसर में स्थित मस्जिद में 9:00 हाफिज बाबू खां ने ईद की नमाज अदा कराई।


श्रीनगर। कस्बे में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यहां पर ईदगाह में 9:30 बजे कारी मौलाना शम्सउद्दीन ने ईदुलफिर की नमाज पढ़ाई। इस मौके पर डीपीआरओ दयाराम कुशवाहा, एसओ अमित भड़ाना, लेखपाल रामप्रसाद तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित, सिजरिया प्रधान अमर सिंह व रामदयाल नरवरिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उधर कुलपहाड़ कस्बे में भी ईदुलफितर की नमाज निर्धारित वक्त के मुताबिक 8:30 बजे ईदगाह में हाफिज नाजिम ने नमाज पढ़ाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री धूराम चौधरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोपीबाबू, सगीर पहलवान, शाकिर खान, रिजवान आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


कस्बे में स्थित ईदगाह में 8:30 बजे सोमवार को ईदुलफितर की नमाज हाफिज अशगर ने, जुगयाना की जामा मस्जिद में 8:45 अब्दुल जब्बार ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकवाद दी और सिवई खाई। अजनर में स्थित जामा मस्जिद में 9:30 हाफिज मोहम्मद अशफाक ने ईद की नमाज पढ़ाई। यहां पर नगराडांग, अजनर, जेलवारा, थुरट सहित कई गांव के लोगों ने नमाज अदा की। उधर पनवाड़ी में ईदगाह में 9:00 ािफज कादिर ने और 9:00 बजे ही पठानपुरा में हाजी रज्जाक ने ईद की नमाज पढ़ाई। इस मौके पर एसडीएम कुलपहाड़ चंदशेखर, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह परिहार, प्रधान हीरालाल वर्मा, पूर्व प्रधान आशाराम सादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें