फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी से नवजात शिशु समेत दो की मौत

Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले एक पखवारे से तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी और बुखार के चलते संक्रामक बीमारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इसी से जिले में एक नवजात शिशु समेत दो की मौत हो गई।
विज्ञापन



15 जून से बारिश का समय शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल अच्छी बारिश न होने से संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ रहीं हैं। इससे अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। सबसे ज्यादा मरीज सिर दर्द, उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। यहां पर प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार मरीज नए आ रहे है। इससे वार्डाें मरीजों को लेटने तक की जगह नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को बरामदे में बेड डालकर व्यवस्था की है।


कोतवाली क्षेत्र के रतौली पुरवा गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी शिवदेवी का चार दिन पहले शिशु हुआ। उसके एक दिन बाद उसे बुखार आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की शाम को छुट्टी कराकर घर ले गए। सोमवार को बच्चे की मौत हो गई। इसी तरह बारीगढ़ निवासी चैनू सिंह (75) पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। उसे सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें