फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गुमटी में लगी आग से हजारों का नुकसान, दो गोवंशों की मौत

विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 14 परिचय-आग से जलकर बर्बाद हुई गुमटी व सामान। संवाद
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के दुलारा गांव में रविवार की रात आंधी-बारिश के बाद बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की गुमटी जल गई। घटना में दो गायों की मौत हो गई और हजारों का सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

दुलारा गांव निवासी मदन अनुरागी झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहता है। गुमटी के ऊपर से बिजली लाइन के जर्जर तार निकले हैं। रविवार की रात आंधी-बारिश के बीच बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार की चिंगारी से गुमटी में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर परिजनों ने बाहर निकल किसी तरह जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाई लेकिन तब तक गुमटी व गृहस्थी का सामान जल गया। घटना में दो गायों की मौत हो गईं जबकि दो बकरियां झुलस गईं। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को घटना की सूचना देते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें