फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हत्या के मामले में 25-25 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार इनामी अपराधी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के चंदौली गांव में करीब डेढ़ माह पहले युवक की हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे और तमंचे बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चंदौली गांव में 23 मार्च को पुरानी रंजिश के चलते नरेंद्र की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि उसके पिता मंगल सिंह को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। मंगल सिंह की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई थी। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
हत्याकांड में शामिल दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान थाना अजनर के मवइया निवासी कुलदीप यादव और कोतवाली चरखारी के इमिलियाडांग निवासी कपिल यादव के रूप में हुई है। कपिल व कुलदीप के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस व डंडा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें