फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिछली सूची में नाम न होने पर विशेष शिविर में भरा फार्म, डाल सकेंगे वोट

विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 18 परिचय-कस्बा खन्ना में लगे बूथ पर नाम बढ़वाने के लिए फार्म भरते मतदाता। संवाद
विज्ञापन
महोबा/खन्ना/कबरई। विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान शिविर में इक्का-दुक्का ही मतदाता नजर आए। हालांकि, पिछले सूची में नाम दर्ज न होने से परेशान लोगों ने विशेष शिविर में फॉर्म भरकर जमा किया। अब सूची में नाम शामिल होने के बाद वह वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए व छूटे मतदाताओं के आवेदन जमा किए गए। इस दौरान डीएम प्रभास कुमार, एसपी शशांक सिंह और एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने अखंड इंटर कॉलेज कबरई के सात व नगर पंचायत कबरई के दो बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आने वाले प्रत्येक पात्र नागरिक को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।
विशेष पुनरीक्षण अभियान में नगर पंचायत कबरई के 23 बूथों में फॉर्म-6 के 111, फॉर्म-7 के 30 व फॉर्म-8 के 28 फॉर्म भरे गए। खन्ना संवाद के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए शिविर लगाए गए। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे शिविर में नाम बढ़ोतरी के लिए 28 फॉर्म और संशोधन के लिए पांच फॉर्म आए। इस दौरान प्रधानाध्यापक गप्पूनाथ, कमलेश कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, अंबेद कुमार, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिवार के चार लोगों के कटे थे नाम
खन्ना निवासी सुमित यादव ने बताया कि उनके परिवार को चार नाम कट गए थे। मतदाता सूची से परिजनों के नाम कटने से वह परेशान थे। नाम बढ़वाने के लिए वह शिविर में पहुंचे। इस दौरान फॉर्म-6 भरकर जमा कर दिया है। अब मतदाता सूची में नाम बढ़ जाएंगे और परिजन चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

18 साल की आयु पूरी होने पर भरा फॉर्म
कस्बा श्रीनगर निवासी दिया अग्रवाल बताती हैं कि उनकी आयु 18 साल हो गई है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए उन्होंने विशेष शिविर में पहुंचकर अपना फॉर्म भरा। सूची में नाम शामिल होने के बाद वह मतदाता बन सकेगी और चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। वह मतदाता बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें